फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of Raja, a student drowned in a canal

Amroha News: तीन दिन बाद मिला नहर में डूबे छात्र राजा का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Raja, a student drowned in a canal
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व रामगंगा पोषक नहर में नहाते समय डूबे छात्र राजा (17) का शव शनिवार रात सर्च अभियान के दौरान बरामद हो गया। उसका शव नौगांवा तगा के पास नहर से उतारते हुए दिखाई दिया था। टीम ने शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद बिजनौर के थाना शिवाला कलां क्षेत्र के गांव मुरहाट में किसान वीरेश कुमार का पुत्र राजा बीते बृहस्पतिवार को दोस्तों के साथ नौगांवा सादात क्षेत्र के सिकरिया में पोषक नहर में नहाने गया था। नहर में नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश की थी। वहीं पिछले चार दिनों से एसडीआरएफ और लोकल गोताखारों की टीम उसकी तलाश कर रही थीं। रात में लाइटों के माध्यम से सर्च अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

शनिवार मध्य रात के बाद करीब एक बजे एसडीआरएफ की टीम कमालपुरी व नौगांवा तगा के बीच स्थित पोषक नहर के पास मौजूद थी, तभी उन्हें पानी उतारता शव दिखाई दिया। टीम ने उसे पानी से निकाला और पुलिस को सूचना दी। बाद में उसकी पहचान राजा के रूप में हुई। राजा का शव बरामद होने का पता लगते ही परिवार के लोग वहां पहुंच गए। राजा की मौत से परिवार सदमे में हैं। सीओ सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed