{"_id":"664546ef67755a1d850aca14","slug":"dead-body-of-railway-ticket-collectors-son-found-hanging-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-118684-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: फंदे पर लटका मिला रेलवे के टिकट कलेक्टर के बेटे का शव, परिजनों में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: फंदे पर लटका मिला रेलवे के टिकट कलेक्टर के बेटे का शव, परिजनों में मच गया कोहराम
Thu, 16 May 2024 05:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:06 AM IST
सार
अमरोहा में युवक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में ही फंदे पर लटकता मिला। युवक बीटेक करने के बाद रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
अमरोहा में जान गंवाने वाला युवक मोनू
- फोटो : संवाद
विस्तार
चक कालीलेट रेलवे स्टेशन के टिकट मास्टर सूरज सिंह के बेटे मोनू (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में ही फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
मृतक मोनू देहात थानाक्षेत्र के कमालपुर गांव के रहने वाले थे। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे और मुरादाबाद के एक होटल में नौकरी करते थे। लेकिन, पिछले तीन दिन से अपने घर पर ही थे। बीटेक करने के बाद मोनू रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
रोज की तरह उनके पिता सूरज सिंह मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर गए थे। जबकि, उनकी पत्नी और बेटे घर पर ही थे। शाम करीब छह बजे मोनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव अपने घर में ही कमरे में पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
जहां मोनू का शव लटका हुआ था। उसके नीचे स्टूल भी रखा था। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। पिता सूरज सिंह भी रेलवे स्टेशन से घर पहुंच गए। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की सुबह एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आत्महत्या मान कर जांच कर रही है। लेकिन मोनू ने आत्महत्या की है तो इसके पीछे क्या वजह रही, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
