फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of a laborer found hanging from a tree in a field

Amroha News: खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a laborer found hanging from a tree in a field
डिडौली। साइकिल से अपनी बहन के घर जाने के लिए निकले मजदूर जुल्फिकार (55) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गंगदासपुर गांव के जंगल में गन्ने के खेत में एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पुलिस आत्महत्या मान कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक जुल्फिकार डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नीलीखेड़ी गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी गुलशन के अलावा एक बेटा है। पुराने टायर खरीद-बेचकर परिवार का पालन पोषण करते थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर जुल्फिकार साइकिल से मिलक गौसपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर जाने के लिए निकले थे। लेकिन गंगदासपुर गांव के जंगल में इकबाल के गन्ने के खेत में उनका शव रस्सी के सहारे पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पाकर जुल्फिकार के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। घरेलू विवाद की भी बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed