{"_id":"6664c48fee08a04485018fe7","slug":"dcm-climbs-over-tractor-on-highway-laborer-dies-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-119986-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर डिवाइडर पारकर ट्रैक्टर पर चढ़ी डीसीएम, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर डिवाइडर पारकर ट्रैक्टर पर चढ़ी डीसीएम, मजदूर की मौत
विज्ञापन
डिडौली। हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम डिवाइडर पर चढ़ने के बाद गलत दिशा से आकर सीमेंट-बजरपुट लदे ट्रैक्टर-ट्राली पर चढ़ गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक शमीम (45) की मौत हो गई। जबकि, डीसीएम के चालक-परिचालक भी घायल हो गए।
मृतक शमीम डिडौली कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर जिवाई के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी सुबरा के अलावा छह बच्चे हैं। जिसमें चार बेटी और दो बेटे शामिल है। शमीम रोजमर्रा की मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार को शमीम सीमेंट-बजरपुट लदा ट्रैक्टर लेकर बुढ़नपुर से जिवाई की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर जा रहे थे। तभी, एक तेज रफ्तार डीसीएम मुरादाबाद की तरफ से आई और अनियंत्रित होकर डिवाइड पार करते हुए गलत दिशा में आकर ट्रैक्टर के ऊपर चढ़ गई। डीसीएम ने ट्रैक्टर को बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में ट्रैक्टर के चालक शमीम की मौके पर मौत हो गई। जबकि डीसीएम के चालक-परिचालक घायल हो गए।
जानकारी मिलते डिडौली कोतवाली पुलिस में मौके पर पहुंच गई। घायल डीसीएम के चालक-परिचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक शमीम के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीसीएम के घायल चालक-परिचालक कहां के रहने वाले हैं, उनका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -