फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Daughters again showed passion, Inter's top ten

बेटियों ने फिर दिखाया जज्बा, इंटर की टॉपटेन सूची में किया सबसे अधिक स्थानों पर कब्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Daughters again showed passion, Inter's top ten
यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इंटरमीडिएट में 91.95 फीसदी स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफलता मिली तो वहीं हाईस्कूल में 93.03 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए। दोनों ही परीक्षाओं में ओवर ऑल परिणाम में बेटियों ने पढ़ने का जज्बा दिखाते हुए बेटों को पीछे छोड़कर बाजी मारी ली। उधर, इंटर की टॉप टेन की सूची में जहां बेटियां आगे रहीं। टॉपटेन के आठ स्थानों पर बेटियां छाई रहीं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 25045 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 23552 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। शनिवार को परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ। इसमें 21655 परीक्षार्थियों के हाथ सफलता लगी। जबकि 1897 परीक्षार्थी फेल हो गए। इसमें 89.30 प्रतिशत छात्र पास हुए। जबकि 95.36 प्रतिशत छात्राओं ने बाजी मारकर छात्रों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 91.95 प्रतिशत रहा है। वहीं यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 27299 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 25269 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था। जिसमें 23516 छात्र-छात्राएं पास हुए। 1762 छात्र-छात्राओं को परीक्षा में असफलता का सामना करना पड़ा है। हाईस्कूल में 90.77 प्रतिशत छात्र पास हुए, जबकि 95.90 फीसदी बेटियों ने बाजी मार ली। यहां भी बेटियों ने बाजी मार ली। जनपद में हाईस्कूल का परिणाम 93.03 प्रतिशत रहा। दोनों ही परीक्षाओं में बेटियां बेटों से आगे रहीं। बेटियों ने परीक्षा पास कर परिजनों और जिले का नाम रोशन किया। उधर इंटरमीडिएट टॉप टेन पंद्रह विद्यार्थियों में आठ बेटियों ने कब्जा किया। जबकि हाईस्कूल के टॉप टेन सोलह विद्यार्थियों में छात्र का दबदबा रहा। इसमें दस छात्रों ने परीक्षा पास कर टॉप टेन की सूची में नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed