{"_id":"66e77da3df378f0c610b6dd8","slug":"data-will-have-to-be-updated-on-the-rte-portal-by-18-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-125749-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 18 तक आरटीई पोर्टल पर अपडेट करना होगा डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 18 तक आरटीई पोर्टल पर अपडेट करना होगा डाटा
विज्ञापन
अमरोहा।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश पाने वाले बच्चों का डाटा अधिकांश स्कूल पोर्टल पर अपडेट नहीं कर पाए हैं। बीएसए ने सभी स्कूलों को बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश देते हुए 18 सितंबर तक का समय दिया है।
जिले में आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत निजी स्कूलों में लॉटरी प्रक्रिया के तहत चार चरणों में जरूरतमंद परिवारों के 1194 बच्चों को प्रवेश दिलाया गया था। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों को बच्चों का डाटा आरटीई पोर्टल पर अपडेट करना था। इसके लिए बीएसए डॉ. मोनिका ने सभी स्कूलों पत्र जारी करते हुए निर्देश भी दिए थे। लेकिन, इसके बाद भी सभी बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं हो सका है। बीएसए के निर्देश के बाद भी 1194 बच्चों के सापेक्ष 870 का ही डाटा पोर्टल पर अपडेट हो सका है। बीएसए ने इसके लिए फिर से सभी स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए 18 सितंबर तक का समय दिया है। इसके अलावा उन्होंने सभी निजी स्कूलों से फीस प्रतिपूर्ति की राशि पाने के लिए स्कूल का खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में खुलवाने के निर्देश देते हुए इसकी सूचना भी आरटीई पोर्टल पर अपडेट करने को कहा है।