{"_id":"58236ca44f1c1bc932b39003","slug":"daquit-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरंगाबाद में डकैती का राजफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरंगाबाद में डकैती का राजफाश
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
नौगावां सादात थाना पुलिस और स्वाट टीम ने लूट, डकैती को अंजाम देने वाले दस शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है, जबकि उनके दो साथी भाग गए। बाद में पुलिस कार्यालय में एसपी डॉ. शिवा शिंपी चन्नप्पा ने बताया कि, आरोपियों ने नौगावां सादात, गजरौला, डिडौली कोतवाली और बिजनौर में वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। एसपी का कहना था आरोपियों ने जिले के औरंगाबाद में डकैती और ढक्का गांव में लूट की वारदात को भी कुबूल किया है।
बुुधवार दोपहर डेढ़ बजे पुलिस कार्यालय में एसपी, अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह और सीओ सिटी शील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस की। एसपी ने बताया कि, मंगलवार रात साढ़े आठ बजे नौगावां सादात थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह और स्वाट टीम प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने टीम के साथ अलहेदादपुर गांव के जंगल में दस बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि इनके दो साथी भाग गए।
बताया कि, ये वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। ये शातिर बदमाश ज्यादातर बस्ती से बाहर बने मकानों को निशाना बनाते हैं। वारदात को अंजाम देने से पूर्व दो बदमाश क्षेत्र की रेकी करते थे।
विज्ञापन
सरगना फैसल पुत्र दिलबहार निवासी बीलना के कहने पर सभी बदमाश कारतूस, तमंचे आदि छिपाकर गैंग सदस्य मोहम्मद इसराइल के टैंपो से संबंधित स्थान पर पहुंचते हैं, जहां पर वारदात करनी होती है। सरगना की हिदायत पर बदमाश वारदात के समय मोबाइल स्विच ऑफ रखते हैं। एसपी और एएसपी ने थाना पुलिस और स्वाट टीम की सराहना करते हुए पांच हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।