{"_id":"66986f67dddd08fb67029d6b","slug":"dangerous-dogs-are-taking-peoples-lives-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-122248-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खूंखार कुत्ते ले रहे लोगों की जान, खानापूर्ति तक सिमटा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खूंखार कुत्ते ले रहे लोगों की जान, खानापूर्ति तक सिमटा अभियान
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कुत्ते खूंखार लोगों की जान ले रहे हैं। शहर के सड़कों से लेकर गली मोहल्ले में कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग, कुत्ते कभी भी किसी पर हमला कर देते हैं। बुधवार को अमरोहा देहात थानाक्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाली बुजुर्ग रामकली कुत्तों ने नोच कर मार डाला। घटना होने के बाद जिम्मेदार कुत्तों पर पकड़ने का अभियान चलाकर खाना खानापूर्ति कर रहे हैं या यूं कहें कि ऐसे अभियानों की कुत्तों ने धज्जियां उड़ा दीं हैं।
जिसका नतीजा यह है कि पिछले 39 महीना में आवारा कुत्ते 13 लोगों की जान ले चुके हैं। जान गंवाने वालों में बच्चे ही नहीं बड़े भी शामिल हैं। चौक-चौराहों में कुत्तों का झुंड आक्रामक होता है, जो बाइक सवार, पैदल राहगीर या चारपहिया वाहनों के पीछे दौड़ते हैं, इसकी वजह से कई बार दुर्घटना का शिकार भी होते हैं। ये हाल शहर व ग्रामीण अंचल दोनों जगह का है। लेकिन सिस्टम में बैठे अधिकारियों को लोगों की जान की कोई परवाह नहीं है। बुधवार की तड़के अमरोहा देहात थानाक्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाली 108 वर्षीय रामकली की मौत भी जिम्मेदारों की लापरवाही का नतीजा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अब तक इन लोगों की हो चुकी है मौतः
-20 अक्टूबर 2021- सैदनगली के हुसैनपुर में जयपाल की चौदह वर्षीय बेटी रिंकी को कुत्तों ने मार डाला था। कुत्तों ने बच्ची के शरीर को बुरी तरह नोच डाला था
-04 अप्रैल 2022- हसनपुर के रामपुर भूड़ में राजकुमार के आठ वर्षीय बेटे आर्यन को कुत्तों ने मार डाला था।
-30 मई 2022- हसनपुर के उधनपुर में दस वर्षीय शशिकांत को कुत्तों ने मार डाला था।
- 29 जून 2022- हसनपुर के दीपपुर के जंगल में चालीस वर्षीय महिला राजवती को कुत्तों ने मार डाला था।
- 27 नवंबर 2021- सैदनगली के कनेटा में आठ वर्षीय अमित को कुत्तों ने मार डाला था।
-01 अप्रैल 2021- हसनपुर के गांव दीपपुर में चौदह वर्षीय कनिष्क को कुत्तों ने मार डाल था।
-31 मार्च 2021- हसनपुर के गांव रामपुर भूड़ में किसान के 11 वर्षीय बेटे शरद को कुत्तों ने मार डाला था।
-23 जनवरी 2022- सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव बिजनौरा में चालीस वर्षीय नथिया को कुत्तों ने मार डाला था।
-30 जुलाई 2023- गजरौला के गांव मोहम्मदपुर उर्फ सुल्तानठेर में मां के साथ खेत पर जा रही एक आठ साल की बेटी सविता पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर मार डाला था।
विज्ञापन
-13 अप्रैल 2024- गजरौला क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में ईंट भट्टा मजदूर की पांच वर्षीय बेटी दिव्यांशी को आवारा कुत्तों ने हमला कर मार डाला था।
- 24 मई 2024- हसनपुर के गांव मनौटा में दो वर्षीय काव्या को उसके माता-पिता के सामने ही कुत्तों ने नोच कर मार डाला।
16 जुलाई- अमरोहा देहात थानाक्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाली 108 वर्षीय रामकली कुत्तों ने नोच कर मार डाला।
-- -- -- --
मामला जानकारी में है। घटना दुखद है। पालिका की टीम को खूंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। पालिका ने क्या किया, इसकी मॉनिटरिंग भी कराई जाएगी।
राजेश कुमार त्यागी, जिलाधिकारी
-- --