{"_id":"56f049694f1c1b751bf14d25","slug":"dance-with-flower","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की होली खेली, फिल्मी गानों पर थिरके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की होली खेली, फिल्मी गानों पर थिरके
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के श्री राम इंटर कालेज में होली के उपलक्ष में राधा कृष्ण होली खेलते
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम पब्लिक इंटर कालेज में होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर फूलों की होली खेली गई और छात्र-छात्राओं ने गीतों पर थिरककर धमाल मचाया। इस दौरान श्रीकृष्ण-राधा की झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज संस्थापक श्रीराम गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने फूलों की होली खेली और राधा-कृष्ण की झाकियाें ने मन मोह लिया। लट्ठमार होली का भी आयोजन हुआ। रंग बरसे भीगे चुनरवाली, होली खेले रघुवीरा आदि फिल्मी गानों पर छात्र-छात्राओं ने समा बांधा। प्रबंधक अवनीश गुप्ता ने होली का महत्व समझाया। प्रधानाचार्या ममता दलेला ने रसायनिक रंगों के प्रयोग से बचने की सलाह दी।