फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dabangs ransacked the restaurant

दबंगों ने की रेस्टोरेंट में तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dabangs ransacked the restaurant
दबंगों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की। पड़ोसियों की सूचना पर रेस्टोरेंट स्वामी को तोड़फोड़ की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटन की जानकारी ली। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के फौंदापुर निवासी स्वराज सिंह का नगर में रमाबाई आंबेडकर कॉलेज सामने केएफसी नाम से रेस्टोरेंट है। वह सोमवार की रात दस बजे रेस्टोरेंट को बंद कर घर चले गए। उनका आरोप है कि रात में किसी समय रेस्टोरेंट का फर्नीचर तोड़ दिया। काउंटर में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह आस पास के लोगों ने उनका फर्नीचर टूटा और तोड़फोड़ देख उनको खबर दी। खबर मिलते ही वह मौके पर आए। सूचना मिलने पर यूपी-112 भी पहुंची। तोड़फोड़ की जानकारी ली। स्वराज सिंह का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है, इसके बाद तोड़फोड़ क्यों की गई, यह समझ से परे है। उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ में तकरीबन 40 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात आरोपियों के रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed