{"_id":"58ea88fe4f1c1b1a205b7329","slug":"cylendar-blast-in-jama-masjid","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामा मस्जिद के मदरसे में फटा सिलेंडर, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामा मस्जिद के मदरसे में फटा सिलेंडर, छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
फटे सिलेंडर का टूटा टुकड़ा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मदरसे में खाना बनाते समय सिलेंडर फट जाने से मदरसा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सिलेंडर फटने से अफरा तफरी मच गई। छात्र और स्टाफ उधर को दौड़े, जिधर धमाका हुआ था। शहर के लोग भी पहुंच गए।
सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। घटना के बारे में जानकारी की। घायल छात्र को स्टाफ ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर छात्र के परिजन पहुंच गए। पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आदमपुर थाना क्षेत्र के मछरिया गांव निवासी चौधरी शब्बन खां का बेटा शादाब (10) जामा मस्जिद के अंदर मदरसे में पढ़ता था। वह मदरसे में ही बने कमरे में रहता था। रविवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे छोटे सिलेंडर पर खाना बना रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई। बच्चों ने सिलेंडर कमरे से बाहर लाकर रख दिया।
विज्ञापन
सिलेंडर में लग रही आग बुझाने की कोशिश की। अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इसका टुकड़ा अलग होकर शादाब की गर्दन पर जा लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मदरसा व मस्जिद में अफरा तफरी मच गई। स्टाफ, छात्र उधर को दौड़े। जिधर घटना हुई थी।
इंतजामिया कमेटी ने घायल छात्र को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मदरसे में सिलेंडर फटने की सूचना पाकर शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में इंतजामिया कमेटी से जानकारी की। उधर छात्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सूचना पाकर परिजन पहुंच गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने इत्तफाकिया में मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर ले गए। देर शाम शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।