फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cyber thugs stole Rs 67 thousand from TSI's account

Amroha News: साइबर ठगों ने टीएसआई के खाते से उड़ाए 67 हजार रुपये

Sun, 27 Jul 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 27 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs stole Rs 67 thousand from TSI's account
अमरोहा। साइबर ठग तरह-तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब पुलिस के टीएसआई के खाते से 67 हजार रुपये उड़ा लिए गए। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस से की। रिपोर्ट दर्ज करने साइबर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मूलरूप से गाजियाबाद निवासी एसआई राजीव कुमार अमरोहा में टीएसआई के पद पर तैनात हैं। चार जून को टीएसआई ने प्ले स्टोर से कोई एप डाउनलोड किया था। जिसके बाद उनके खाते से दो बार ट्रांजेक्शन के माध्यम से 67480 रुपये कट गए है। मोबाइल पर संदेश मिलने के बाद खाते से रुपये काटने की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत खाते पर रोक लगवाई और मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस से की। टीएसआई की शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed