फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cyber crime

निजी चिकित्सक का खाता हैक का 95 हजार उड़ाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
अमरोहा। साइबर ठग अलग-अलग हथकंडे अपना कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अब ठगों ने परिचित के नाम पर निजी चिकित्सक को निशाना बना लिया। एक रुपया फोन पे करते ही ठग ने खाता हैक कर 95 हजार रुपये उड़ा लिए। ठगी का अहसास होने पर चिकित्सक के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नौगावां सादात थानाक्षेत्र के अव्वलपुर गांव निवासी अमित कुमार निजी चिकित्सक हैं। वह गाजियाबाद के भूकना में अपनी क्लीनिक चलाते हैं। वह अपने घर आए हुए हैं। उनका खाता अमरोहा की यूनियन बैंक की एक शाखा में है। आरोप के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे उनके पास नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम मनोज कुमार बताया। मनोज कुमार नाम का एक व्यक्ति चिकित्सक अमित कुमार का परिचित भी है। लिहाजा उन्होंने ठग की बात का विश्वास कर लिया। इस दौरान फोन करने वाले ने खाते में 15 हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। तभी अमित कुमार ने कॉल वाले नंबर पर फोन पे के माध्यम से पहले एक रुपया भेजा। विश्वास में लेने के लिए उधर से कॉलर ने भी एक रुपया मिलने का मैसेज भेज कर जानकारी दी। आरोप है कि इसके थोड़ी ही देर में साइबर ठग ने अमित कुमार का एकाउंट हैक कर लिया और एकाएक पांच बार में खाते से 95 हजार रुपये उड़ा लिए। खाते से रुपये कटने का मैसेज मिलने के बाद चिकित्सक को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed