{"_id":"590cd2e24f1c1bbf70441026","slug":"curruption-action-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भ्रष्टाचार करने वाले सुधर जाएं वरना कार्रवाई झेलें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भ्रष्टाचार करने वाले सुधर जाएं वरना कार्रवाई झेलें’
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 06 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
chetan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों की बैठक लेते हुए योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कड़ेे निर्देश दिए हैं। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक विभाग के अफसर उनके निशाने पर रहे।
इसमें पूर्ति विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, बिजली विभाग, गेहूं खरीद, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, जिला पंचायत राज विभाग में चल रही गड़बड़ी पर कड़ी नाराजगी जाते हुए कड़े शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले सुधर जाएं वरना कार्रवाई को तैयार रहें।
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अफसरों की बैठक ली। राशन वितरण में चल रही धांधली और शिकायतों के मद्देनजर जिला पूर्ति अधिकारी की क्लास ली। राशन वितरण की व्यवस्था में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। कहा कि सभी गोदामों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएं। अफसरों की निगरानी में खाद्यान्न का वितरण कराया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी से गंगेश्वरी क्षेत्र से राशन से भरी एक गाड़ी संभल जनपद के नखासा क्षेत्र में पुलि
विज्ञापन
स द्वारा पकड़ी जाने से संबंध में पूछताछ की तो डीएसओ राघवेंद्र सिंह कोई जवाब नहीं दे पाए, यहां तक की उन्हें की इसकी जानकारी भी नहीं है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने पूर्ति अधिकारी में फटकार लगाई। बोले आपके विभाग से एक गाड़ी राशन गायब हो गया और आपको मालूूम नहीं, राशन वितरण व्यवस्था में आप क्या सुधार करेंगे।
आप खुद ही बेखबर हों। इस मौके पर डीएम नवनीत सिंह चहल, पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी, अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम गंभीर सिंह, यशवर्द्घन सिंह, प्रवीणा अग्रवाल समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।