{"_id":"57fa8e134f1c1b675228e4df","slug":"current-spread-in-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में खंभे में उतरा करेंट मची अफरा-तफरी, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में खंभे में उतरा करेंट मची अफरा-तफरी, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : LOGO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के बस्ती रोड स्थित अग्रसेन मार्केट में बिजली पोल में करेंट उतरने से दो मवेशी की मौत हो गई। कई दुकानदार बाल-बाल बचे। बाजार में अफरातफरी मच गई। पिछले बीस दिन से दुकानदार बिजली विभाग को फोन पर करेंट उतरने की जानकारी दे रहे हैं।
विभागीय अधिकारी व कर्मचारी सुन नहीं रहे। गुस्साए दुकानदारों ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। पोल को तत्काल ठीक कराने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम भी दिया।
बता दें कि अग्रसेन मार्केट में परचून समेत ज्वैलर्स आदि की दुकानें हैं। यहां अधिकतर भीड़ भाड़ रहती है। यहीं अग्रवाल धर्मशाला के बराबर सादेेश कुमार की परचून की दुकान है। दुकान के बगल से लोहे के पाइप के दो बिजली के खंभे लगे हुए हैं। जिन पर एबीसी लाइन झूल रही है।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना है कि दोनों पोल सटे हुए हैं। जिससे करीब बीस दिन पहले एक पोल झुक कर दूसरे पोल पर टिक गया है। तब ही से पोल में करेंट उतर आया है। बीस दिन पहले ही जब करेंट उतरने की जानकारी हुई तो विभाग के कंट्रोल नंबर पर जानकारी दे दी गई थी। सुनवाई नहीं हुई। नतीजा रविवार की सुबह दो आवारा पशुओं की पोल के समीप आने पर करेंट से मौत हो गई।
प्रदर्शन कर रहे लोकेश कुमार, कन्हैया, राधेश्याम, राजीव कुमार, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, मूलचंद, ओमकेशर आदि दुकानदारों का कहना है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।