फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   current ran in to homes due to fall of high tension line wire

हाईटेंशन लाइन की तार टूटने पर घरों में दौड़ा करेंट, उपकरण फुंके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
current ran in to homes due to fall of high tension line wire
अमरोहा। नगर के मोहल्ला लालबाग में रविवार रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एचटी लाइन से टच हो गया और तारों में आग लग गई। जिसकी वजह से करंट घरों में दौड़ गया। कई घरों के उपकरण फुंक गए। बड़ा हादसा टल गया। इससे नाराज लोगों ने एकत्र होकर एक्सईएन से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

बताते हैं कि नगर के मोहल्ला लालबाग में रविवार रात करीब आठ बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। एचटी लाइन से टच होकर नीचे गिर गया। नीचे सड़क गीली होने की वजह से आग लग गई। इसके बाद आसपास के कई घरों में करंट दौड़ गया। वायरिंग में आग लग गई। जिससे घरों में लगे टीवी, फ्रीज, कूलर, फंखे आदि समेत लाखों के उपकरण फुंक गए। तारों में आग लगने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने पर देर रात लाइन में मरम्मत की गई और करीब डेढ़ बजे आपूर्ति सुचारू हो पाई। सोमवार सुबह को मोहल्ले के लोग नाराज होकर एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन सौंपकर जर्जर लाइन को बदलवाने और लाइन के नीचे जाल लगाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में बाबा फरीद, वसीम उर्फ चुन्नू, डा. सलाउद्दीन, शाहनवाज अंसारी, फहीमुद्दीन, अजमान खान, इसरार, आसिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed