फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   currency ban problem traffic angry

नोटबंदी: एसपी राउंड पर, भीड़ उतरी सड़कों पर

Fri, 18 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 18 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
currency ban problem traffic angry
अमरोहा के लक्ड़ा चुंगी रोड पर जाम के दौरान पुलिस से नोंकझोंक करते उपभोक्ता - फोटो : amar ujala
नोटबंदी के बाद बैंकों से रुपये नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का सब्र टूट रहा है। लगातार हंगामे हो रहे हैं। गुरुवार को हंगामों से खौफ खाए एसपी राउंड पर निकले। तो इधर बैंकों को नोट बदलने आए सड़क पर उतर आए। लोगों ने शहर व नौगावां सादात स्थित बैंकों के सामने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। बैंक अधिकारियों से बातचीत कर सबको रुपए मिलने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही उपभोक्ताओं ने रास्ता खोला। अचानक बदले लोगों के तेवरों से पुलिस हलकान है।
विज्ञापन


500 व 1000 के नोट बंद होने से परेशान हुए उपभोक्ताओं की भीड़ बैंकों पर कम होती नहीं दिख रही है। शहर की प्रथमा बैंक की शाखा लकड़ा चुंगी पर सुबह लाइन में लगे उपभोक्ताओं को जब ज्यादा रुपए नहीं मिले तब उन्होंने बाहर आकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


तीखा विरोध दर्ज कराते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। उपभोक्ताओं से बातचीत की और समझाते हुए भरोसा दिलाया कि सबको रुपये मिलेंगे। एक की बजाय दो हजार के नोट दिए जाएंगे। पुलिस के आश्वासन पर भीड़ ने रास्ता खोल दिया, जिस पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर नौगावां सादात स्थित पंजाब नेशनल बैंक में गुरुवार को रुपये नहीं मिलने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए बिजनौर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बैंक उनको रुपये नहीं दे रही है, जिसकी वजह से खाने तक के लाले पड़ गए हैं। रोजमर्रा का सामान नहीं खरीदा जा रहा है। बच्चों की फीस तक जमा नहीं हो रही है। पता चलने पर पहुंचे इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने लोगों को समझाकर शांत किया और रास्ता खुलवाकर आवागमन सुचारु कराया।

वहीं उझारी के उझारी के सिंडिकेट में बैंक में करेंसी को लेकर मारामारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई दिन से बैंक में ग्राहक करेंसी ना मिलने को लेकर हंगामा कर रहे है। बुधवार को नाराज ग्राहकों ने बैंक के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किय था। आरोप है कि बैंक प्रबंधक द्वारा ग्राहकों से अभद्रता की ग्ई। नाराज लोगों ने हसनपुर-संभल मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने पहुंच कर समझाकर जाम खुलावाया। 


केनरा बैंक का शीशा तोड़ा
अमरोहा। बैंकों में रुपये बदलने व निकालने को लेकर उमड़ी भीड़ में जल्दबाजी के फेर में आपाधापी मची रहती है। बीते दिन बेकाबू हुई भीड़ ने केनरा बैंक का शीशा तोड़ दिया, जिसे लेकर काफी देर तक बैंक के सामने हंगामा रहा। पुलिस ने मसले को संभाला। बैंक अधिकारियों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed