फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   CT scan machine remained stalled for four and a half hours

Amroha News: साढ़े चार घंटे ठप रही सीटी स्कैन मशीन, मरीज परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
CT scan machine remained stalled for four and a half hours
अमरोहा। बृहस्पतिवार को फिर जिला अस्पताल में सर्वर डाउन होने के कारण साढ़े चार घंटे सीटी स्कैन मशीन ठप रही। सीटी स्कैन नहीं हो सके। जिसे चलते मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीटी स्कैन यूनिट आए दिन सर्वर डाउन होने की समस्या से उबर नहीं पा रही है। हालांकि, दोपहर में सर्वर ठीक होने के बाद पांच मरीजों के सीटी स्कैन हो सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट लगी है। इन दिनों भीषण गर्मी के चलते लोगों की सेहत बिगड़ रही है। बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को बीमारियों से ग्रस्त मरीज सीटी स्कैन करने जिला अस्पताल पहुंचे। सुबह से ही पर्चा बनवाने के बाद मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई। लेकिन, सुबह नौ बजे से ही सर्वर डाउन हो गया। ऐसे में सीटी स्कैन मशीन ठप हो गई। सीटी स्कैन नहीं होने की स्थिति में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर साढ़े बारह बजे तक मरीज लाइन में लगे रहे। हालांकि बाद में सर्वर ठीक हुआ तो मरीजों के सीटी स्कैन शुरू किए गए। हालांकि इस बीस कई मरीज वापस लौट गए।
विज्ञापन

सीटी स्कैन यूनिट प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि तकनीकी कमी के चलते सर्वर डाउन हो गया था। साढ़े बारह बजे के आसपास सर्वर ठीक हुआ। जिन मरीजों ने पर्चा बना हुआ था, ऐसे पांच लोगों का सीटी स्कैन किया गया। जो मरीज वापस लौट गए हैं उन्हें शुक्रवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed