फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   CRPF personnel deployed in Jharkhand dies of heart attack while on duty.

Amroha News: झारखंड में तैनात सीआरपीएफकर्मी की ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मौत

Thu, 17 Sep 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 17 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
CRPF personnel deployed in Jharkhand dies of heart attack while on duty.
हसनपुर (अमरोहा)। तहसील क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला निवासी सीआरपीएफ जवान सुनील गुर्जर (35) का बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे झारखंड में ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से निधन हो गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिवार के लोकेश विधुड़ी ने बताया कि दिवंगत जयपाल सिंह के बेटा सुनील गुर्जर झारखंड में सीआरपीएफ में तैनात थे। बुधवार दोपहर अचानक सीने में तेज दर्द उठने के बाद उन्हें सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनील गुर्जर अपने पीछे पत्नी पूनम देवी, बेटे हर्ष और बेटी तनिष्का को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। पत्नी और बच्चे गांव दौलतपुर कला में ही रहते हैं। जवान के निधन से भाई हितेश भाटी, सतपाल सिंह, दिनेश सिंह और वेदपाल भाटी सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना के बाद से परिजन और ग्रामीण पार्थिव शरीर के पैतृक गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed