फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Crowd gathered in Nyay Yatra, posters put up against MP Danish

Amroha News: न्याय यात्रा में उमड़ी भीड़, सांसद दानिश के खिलाफ लगे पोस्टर

Sun, 25 Feb 2024 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 25 Feb 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in Nyay Yatra, posters put up against MP Danish
अमरोहा। कांग्रेस की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में शनिवार दोपहर मुरादाबाद से अमरोहा पहुंची। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। जहां कांग्रेस के रोड शो में भीड़ उमड़ी, वहीं बसपा से निकाले जाने के बाद कांग्रेस से नजदीकियां बनाने वाले सांसद दानिश अली के खिलाफ बैनर लगे। यात्रा लगभग डेढ़ घंटे तक अमरोहा में रही, जो निर्धारित रूट से होती हुई यात्रा संभल के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने शनिवार को पायती कलां से अमरोहा में प्रवेश किया। जैसे ही राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का काफिला अमरोहा की सीमा में पहुंचा कार्यकर्ता उनके स्वागत को उत्साहित नजर आए। रास्ते में बिना रुके उनका काफिला पायंती कलां से कैलसा बॉर्डर, तेलीपुरा माफी, अंबरपुर चौराहा, दरियापुर, पचोकरा, कैलसा बाईपास चौराहा होते हुए अमरोहा पहुंचा। यहां रविदास चौराहा पर माल्यार्पण के बाद छेबड़ा एवं आंबेडकर पार्क होते हुए बेगम सराय, दानिश मंदान, पुराना रोडवेज होते हुए गांधी मूर्ति, टीपी नगर चौराहा एवं बंबूगढ़ चौराहा होते हुए जोया पहुंचा। यहां से यात्रा संभल के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


गांधी मूर्ति के पास सुबह 11 बजे के बाद से कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए। यहां पर राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के संबोधन की तैयारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की थी। उन्होंने राहुल गांधी व प्रियंका को देखकर उनके समर्थन में नारेबाजी शुरु कर दी। माइक लिए खड़े नेताओं ने उनसे उतर कर संबोधन की अपील की। वह कहते रहे कि दो मिनट के लिए वह जनता से मुखातिब हो जाएं, लेकिन दोनों नेताओं बिना कोई प्रतिक्रिया दिए आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


>;>; गठबंधन की सरकार बनी तो एमएसपी देंगे : जयराम : पेज 4 पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed