{"_id":"5f836cbe8ebc3e1a242d23d2","slug":"crossing-jaam-gajraula-news-mbd365714343","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रेनें गुजरीं, 45 मिनट तक जाम में फंसे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रेनें गुजरीं, 45 मिनट तक जाम में फंसे रहे लोग
विज्ञापन
गजरौला में भानपुर रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने के कारण फंसे लोग।
- फोटो : GAJRAULA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बीच 45 मिनट तक रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने के कारण वहां फंसे लोग काफी परेशान रहे। पहले मालगाड़ी, उसके बाद रेलवे ट्रैक पर पत्थर डालने वाली ट्रेन के कछुआ गति से पास होने के बाद ट्रैक की सड़क पर पड़े पत्थर हटाने के कारण फाटक बंद रहा। इस दौरान कई बाइक सवारों ने शोर भी मचाया। लेकिन, केबिनमैन अपने कक्ष से बाहर नहीं निकला। श्रमिकों द्वारा पत्थर हटाने के बाद ही फाटक खोला गया।
रविवार की अपरान्ह लगभग एक बजकर 40 मिनट पर केबिनमैन ने भानपुर स्थित केबिन संख्या 44 ए पर फाटक बंद कर दिया। दो बजे दिल्ली की दिशा से आई मालगाड़ी यहां से पास हुई। इस दौरान फाटक पर काफी लंबा जाम लग गया था। जाम में फंसे लोगों को उम्मीद थी कि फाटक खुल जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। काफी देर बाद मुरादाबाद की दिशा से मालगाड़ी आती दिखाई दी। नजदीक आने पर पता चला कि उक्त ट्रेन रेलवे ट्रैक पर चल रही मरम्मत के लिए पत्थर डाल रही है। ट्रेन के यहां से गुजरने के बाद फाटक पर बीच में स्थित सड़क पर भी पत्थरों का ढेर लग गया। ट्रैक और सड़क की सफाई होने के बाद दो बजकर 25 मिनट पर फाटक खोला गया। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
दो एंबुलेंस भी फंसी रही जाम में
गजरौला। भानपुर रेलवे क्रासिंग पर लगे भीषण जाम में दो एंबुलेंस भी फंसी रहीं। इनमें मौजूद रोगियों और उनके तीमारदारों का बुरा हाल था। उनके लिए एक-एक मिनट काटना भारी पड़ रहा था। एंबुलेंस के जाम में फंसे होने के कारण चालक वहां से गाड़ी बैक भी नहीं कर सके और फाटक खुलने का इंतजार करते रहे। संवाद