{"_id":"58ebdc154f1c1b9d36cf5f94","slug":"crop-caught-fire-and-became-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंगारी से फसल राख, मुआवजे को लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंगारी से फसल राख, मुआवजे को लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
बिजली की चिंगारी से 11 बीघा फसल जली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा हाईवे पर टेवा कंपनी के पास सड़क किनारे पड़े पालिका के कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से सोमवार को तीन किसानों की मेहनत जल गई। खेत में गेहूं की फसल में आग की लपटें उठने पर पहुंचे दमकल ने पानी की बौछार छोड़ कर आग पर काबू पाया।
गुस्साए किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर धनौरा हाईवे जाम कर दिया। पालिका के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। जाम की सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने डंडा फटकार कर जाम खुलवाया। वहीं घटनास्थल पहुंचे नायब तहसीलदार ने जानकारी लेते हुए पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। पालिका कर्मियों को बुला कर सड़क किनारे कूड़ा फेंकने पर फटकार लगाई।
मोहल्ला चौहानपुरी निवासी किसान भरतराम पुत्र बसंता का टेवा कंपनी के पास आठ बीघा गेहूं का खेत है। पड़ोस में ही बाबू राम पुत्र पृथी सिंह निवासी बस्ती का बीस बीघा और रीना पत्नी राम चंद्र निवासी बस्ती का सात बीघा गेहूं का खेत है।
विज्ञापन
सोमवार को अपराह्न करीब चार बजे कूड़े के ढेर से धुुआं उठ रहा था। तेज हवा से कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने भरतराम के खेत को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग पड़ोसी बाबूराम और रीना के खेत में फैल गई। इसके बाद पीड़ित किसान और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दमकल ने पानी की बौछार छोड़ कर आग पर काबू पाया।
तब तक भरतराम की छह बीघा, बाबूराम की नौ बीघा, रीना की तीन बीघा फसल जल गई। पीड़ित किसानों का कहना है कि पालिका कर्मी कूड़े को हाईवे किनारे फेंक कर आग लगा जाते हैं, इसी कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से ही आग लगी है। पुलिस ने खुलवाया जाम, नायब तहसीलदार और पालिका कर्मी पहुंचे, सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। करीब बीस मिनट तक जाम लग सका।