फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Criminals' horoscopes will be examined for 20 years

Amroha News: अपराधियों की खंगाली जाएगी 20 साल की कुंडली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Criminals' horoscopes will be examined for 20 years
अमरोहा। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए उनका 20 साल का कुंडली तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इन सालों में अपराधों में संलिप्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलते हुए गुंडा एक्ट, गैंगस्टर में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने अपराध पर नियंत्रण के लिए अफसरों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थानेवार अपराधियों की सिजरा रिपोर्ट जल्दी तैयार करें। डीसीआरबी, सीसीटीएनएस, मानिटरिंग सेल व थाने के अपराध रजिस्टर के द्वारा जिले में सक्रिय अपराधियों का 20 साल का पूरा सिजरा तैयार करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट के आधार पर ही संगीन अपराध में शामिल रहे अपराधियों के खिलाफ हिस्ट्रीशीट, गुंडा, गैंगस्टर, 110जी व माफिया आदि के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, विभिन्न कोर्ट में सालों से लंबित आपराधिक केस में भी प्रभावी पैरवी करते हुए सूची तैयार कराते हुए अपराधियों को जल्दी सजा दिलाने की दिशा में भी काम होगा। उन्होंने पांच दिन के भीतर संबंधित रिपोर्ट तलब करते हुए जरूरी हिदायत दी। इस दौरान कार्यालय वाचक, माॅनिटरिंग शाखा, जनशिकायत प्रकोष्ठ, आईजीआरएस, डीसीआरबी, सीसीटीएनएस प्रभारी, पैरोकार व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed