{"_id":"58dd5c844f1c1b370763e270","slug":"criminal-photo-with-chetan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह योगी जी!..शराब के धंधेबाज संग कैबिनेट मंत्री की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह योगी जी!..शराब के धंधेबाज संग कैबिनेट मंत्री की तस्वीर
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
chetan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी की छवि को साफ सुथरा बनाने में जुटे हैं, वहीं कुछ लोग पार्टी को बदनाम कर रहे हैं। शहर के चारों तरफ लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग आजकल लोगों की चर्चा का विषय बने हैं।
इनमें कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान व भाजपा के अन्य दिग्गजों की तस्वीरें शराब के धंधेबाज संग छपी हैं, जिन्हें देखकर हर कोई अचंभित है। यह धंधेबाज विस चुनाव के दौरान भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा गया था। जिसके खिलाफ नौगावां सादात थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।
सवाल उठा है कि ये होर्डिंग धंधेबाज ने बनवाकर लगवाए या फिर अन्य किसी ने। इधर पार्टी पदाधिकारी अभी ऐसे किसी मसले के संज्ञान में होने से इंकार कर रहे हैं। नौगावां सादात पुलिस ने विस चुनाव के दौरान क्षेत्र के गांव मखदूमपुर में स्थित एक स्कूल पर छापा मारकर शराब का जखीरा पकड़ा था। यह शराब बाहर के प्रदेश से लाई गई थी, जिसे स्कूल में उतारा जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में भाजपा नेता राकेश चौहान के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि भाजपा नेता जमानत पर छूट गए थे, लेकिन उसके बाद से पार्टी के लोगों ने किनारा कर लिया था। विस चुनाव में नौगावां सादात क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चेतन चौहान की जीत के बाद हर कोई गदगद है।
मौजूदा समय में जो माहौल गरमा रहा है, वह नगर के चारों ओर लगाए गए बड़े होर्डिंग को देखकर है। इस होर्डिंग में शराब धंधेबाज डा. राकेश चौहान की बड़ी तस्वीर है। इतनी ही बड़ी सूबे के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की है। जिन्हें मंत्री बनने पर बधाई दी गई है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का फोटो है।
नीचे ग्राम प्रधानों व अन्य के फोटो हैं। हालांकि शराब के धंधेबाज ने अपने नाम के नीचे किसी तरह का पद नहीं डाल रखा है, लेकिन मोबाइल नंबर जरूर पड़े हैं। ये बड़े होर्डिंग राजनीतिक गलियारों में लोगों की जुबां पर चर्चा का विषय बने हैं। हरेक शख्स बस यही कह रहा है कि अभी से ही ऐसे लोगों के साथ मंत्रियों के फोटो होंगे तो आगे क्या हाल होगा।