फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   use in development work of duplicate cement

विकास कार्यों में हो रहा था नकली सीमेंट का इस्तेमाल

Mon, 16 Apr 2018 01:44 AM IST
ब्यरो अमर उजाला/अमरोहा।
ब्यरो अमर उजाला/अमरोहा। Updated Mon, 16 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
use in development work of duplicate cement
नकली सीमेंट फैक्ट्री का खुलासा करते एएसपी। - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच और देहात पुलिस की छापेमारी के दौरान काकर सराय रोड पर नामचीन कंपनियों की नकली सीमेंट तैयार करने की फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। नकली सीमेंट का क्षेत्रीय ठेकेदारों के जरिए सरकारी इमारतों और गांव में हो रहे विकास कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा था। इससे सरकार को लाखों को चूना लगाकर ठेकेदार और नकली सीमेंट के धंधेबाज मोटी कमाई करते थे। पुलिस ने फैक्ट्री से 900 कट्टे नकली सीमेंट और तैयार करने के उपकरण जब्त कर एक आरोपी को जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी उझारी निवासी गुड्डू उर्फ साजिद को गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ऑफिस में एएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम क्राइम ब्रांच और देहात पुलिस की काकर सराय रोड पर नकली सीमेंट फैक्ट्री होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नकली सीमेंट बनाने वाले गिरोह के एक आरोपी आदिल निवासी गांव मीरा सराय थाना देहात को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जबकि मौके से आदिल के पिता फरीद अहमद और मुख्य आरोपी सैदनगली के उझारी निवासी गुडडू साजिद फरारा हो गए। पुलिस ने मौके से अंबुजा, अल्ट्राटेक, एसीसी और बिरला उत्तम जैसी नामचीन कंपिनयों की मार्का लगाकर तैयार किए गया नकली सीमेंट और नए और पुराने कट्टे मिले। जबकि फैक्ट्री के गोपनीय कमरे से नकली सीमेंट तैयार करने की चक्की, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मोटर आदि सामान बरामद किया गया। एएसपी के मुताबिक गिरोह नकली सीमेंट बनाकर उसे क्षेत्रीय ठेकेदारों और साथियों के जरिए बाजार में सप्लाई करते है। जिससे इन्हें अच्छा मुनाफा होता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed