{"_id":"5a303bc54f1c1b001c8b879c","slug":"two-man-arrested-in-byke-loot-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से बाइक लूट का खुलासा दो बदमाशों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से बाइक लूट का खुलासा दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
गजरौला पुलिस गिरफ्त में बाइक लूट के आरोपी बदमाश।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले खादगूजर-चौकपुरी रोड पर किसान के साथ हुई बाइक लूट की वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस ने मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी हुई बाइक बरामद कर ली। हालांकि वारदात में शामिल अभी एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव हयातपुर निवासी किसान नरेश से रविवार रात करीब नौ बजे खादगूजर-चौकपुरी रोड पर तीन बदमाशों ने मारपीट कर बाइक लूट ली थी और फरार हो गए थे। यहां एक संदिग्ध युवक को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी मोनिका यादव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मौके से पकड़े गए संदिग्ध से सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो अन्य आरोपियों का पता लगाया गया। थानाध्यक्ष अरविंद मोहन शर्मा, एसआई जसवीर सिंह व शेर सिंह थापा की टीम ने एक और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें मौके से पकड़ा गया सत्यपाल निवासी मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव भानपुर गजरौला व दूसरा अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव चौखट का रहने वाला विपिन है। जबकि चौखट निवासी इनका एक साथी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर ही बछरायूं की जंगल से लूटी हुई बाइक बरामद की गई है।
रविवार रात किसान के साथ हुई बाइक लूट की वारदात के समय मौके से सत्यपाल पकड़ा गया था। पुलिस व ग्रामीणों के मुताबिक सत्यपाल शराब के नशे में था। उससे भागा नहीं गया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।