फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two lakhs rupess looted with passenger

यात्री की जेब से दो लाख उड़ाए

Tue, 15 May 2018 01:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला।  
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला।   Updated Tue, 15 May 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में चढ़ते समय किसी ने एक यात्री की जेब से दो लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार की दोहपर हापुड़ निवासी खजान सिंह चौपाला से बदायूं डिपो की बस में हापुड़ जाने के लिए सवार हुए। उनकी जेब में दो लाख रुपये रखे हुए थे। बस में सवार होते ही किसी ने जेब से रुपये साफ कर दिए। बस में भीड़ देखकर खजान सिंह नीचे उतर गए। बस से नीचे उतरने पर इन्हें जेब से रुपये गायब होने की जानकारी हुई। इसके तुरंत बाद ही चौपला चौकी पहुंच पुलिस को मामले की जानकारी। बताया गया खजान सिंह ने सोमवार को ही गजरौला में अपने दामाद सतेंद्र कुमार से मकान बनाने के लिए दो लाख रुपये उधार लिए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बसों में चेकिंग के लिए सादी वर्दी में भी सिपाही लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed