फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two froud man arrested in recovering

किन्नर बनकर वसूली करते दो युवक पकड़े

Sun, 25 Mar 2018 02:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। Updated Sun, 25 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
two froud  man arrested in recovering
demo pic
अमरोहा स्टेशन पर किन्नर बनकर यात्रियों से वसूली करते दो युवकों को आरपीएफ ने पकड़ लिया। दोनों युवक महिलाओं के कपड़े पहनकर यात्रियों से जबरदस्ती वसूली कर रहे थे। पकड़े गए दोनों युवक मुरादाबाद कटघर के रहने वाले हैं। आरपीएफ ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को अमरोहा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दो किन्नर यात्रियों से जबरदस्ती पैसे वसूल रहे थे। दोनों यात्रियों से दुर्व्यवहार भी कर रहे थे। यात्रियों ने इसकी शिकायत आरपीएफ से की। दोनों किन्नरों को चौकी ले आई। जहां सख्ती से पूछताछ की तो दोनों की पहचान अभिषेक और गोलू निवासी कटघर मुरादाबाद के रूप में हुई। दोनों युवक थे और महिलाओं के पकड़े पहन कर यात्रियों से वसूली कर रहे थे। दोनों युवक लंबे समय से किन्नर बनकर यात्रियों से स्टेशन और प्लेटफार्म पर वसूली कर रहे थे। आरपीएफ ने दोनों युवकों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed