{"_id":"5b451bc74f1c1bc4248b58f7","slug":"powerhouse-looted-to-locked-the-staff-in-the-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को कमरे में बंद कर बिजलीघर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्मचारियों को कमरे में बंद कर बिजलीघर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, गजरौला
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
loot demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग 20 बदमाशों ने निर्माणाधीन बिजलीघर में असलहे के बल पर तीन बिजली कर्मियों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया। पांच घंटे तक बदमाशों का बिजलीघर में कब्जा रहा। बिजलीघर से ट्रांसफार्मर का 24 सौ लीटर तेल, बिजली उपकरण, एक बाइक, मोबाइल और पांच हजार की नगदी भी लूट ले गए। अफसरों के दावे के मुताबिक पचास लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
मोहम्मदाबाद में पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 33 केवीए बिजलीघर का निर्माण चल रहा है। निर्माण लगभूग पूरा हो चुका है। बिजलीघर एक महीने के ट्रायल पर चालू था। सोमवार की रात करीब साढ़े बजे कुछ बदमाश दीवार कूदकर बिजलीघर में दाखिल हो गए। इन्होंने वहां मौजूद बिजली कर्मचारी नितेश पुत्र चुन्नी निवासी भीमा ठीकरी को तमंचों के बल पर आतंकित करते हुए कमरे के अंदर बंद कर दिया।
थोड़ी ही देर में पहुंचे बिजली कर्मी तीरथ और लोकेश को भी बदमाशों ने बिजलीघर के कक्ष में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने गैस कटर से पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को काटकर 2346 लीटर तेल निकाल लिया। ट्रांसफार्मर का तांबा निकालने का भी प्रयास किया। बिजली कर्मी नितेश की बाइक, मोबाइल, लोकेश से पांच हजार रुपये और तीरथ से मोबाइल और नौ सौ रुपये लूट ले गए। एसडीओ ऋषिपाल सिंह ने बताया कि डकैती से करीब पचास लाख रुपये का नुकसान हुआ है।