फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police caught theft gwellery

कलुआ की निशानदेही पर लूटे गए सोने-चांदी के आभूूषण बरामद

Sun, 08 Apr 2018 02:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ (सैदनगली) अमरोहा
ब्यूरो अमर उजाला/ (सैदनगली) अमरोहा Updated Sun, 08 Apr 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ महीने पहले उझारी के सब्जी कारोबारी के घर हुई लाखों की डकैती के आरोपी को सैदनलगी पुलिस ने रिमांड पर लेकर सख्त पूछताछ की। जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए आभूषण बरामद किए हैं।  
विज्ञापन

 25 फरवरी की रात सैदनगली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी निवासी सब्जी कारोबारी शमीम अहमद के घर बदमाशों ने डकैती डाली थी। परिवार को बंधक बनाकर नकदी जेवर समेत लाखों का समान लूटकर बदमाश भाग गए थे। पुलिस ने डकैती की वारदात को बेपर्दा कर दिया था। लेकिन,  डकैती में शामिल कलुवा उर्फ अकबर निवासी गॉव शट्टू नंगला थाना मुंडापांडे न्यायालय में हाजिर हो गया था। 
विज्ञापन

जिसके बाद शनिवार को इंस्पेक्टर किरन पाल सिंह ने कलुआ को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की। जिस पर कलुआ ने डकैती में शामिल होना स्वीकार किया। वहीं,   कलुआ  की निशानदेही पर गांव शट्टू नंगला से लूटे गए सोने के एक जोड़ी झुमके, एक अंगूठी, दो पेंडिल, दो सोने की चेन, दो जोड़ चांदी की पाजेब बरामद कर लिए। इंस्पेक्टर के मुताबिक कलुआ की निशानदेही पर सामान बरामद होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed