{"_id":"586d3d374f1c1ba37815a2a8","slug":"petrol-pump-pe-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने दो पेट्रोल पंपों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने दो पेट्रोल पंपों को लूटा
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार बदमाशों ने मंगलवार रात एक के बाद एक दो पेट्रोल पंपों पर धावा बोल दिया। तेल डलवाने के बाद सेल्समैनों को टॉयलेट पूछने के बहाने कब्जे में कर लिया। नगदी, एक लाख रुपये का मोबिल ऑयल, टू टी ऑयल, लैपटॉप, सीपीयू, इंटरनेट मॉडम, मोबाइल समेत दो लाख रुपये की संपत्ति लूट ले गए।
विरोध करने पर सेल्समैनों की लात घूंसों और कुर्सियों से पिटाई की और एक पेट्रोलपंप पर तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पुलिस पहुंची। सेल्समैनों से घटना के बारे में जानकारी की। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सबसे पहले रिलायंस पेट्रोल पंप पर मंगलवार की रात ढाई बजे काले शीशे की कार आकर रुकी।
इसमें सवार लगभग पांच लोगों ने दो सौ रुपये का तेल डलवाया। एक युवक कार से उतरकर सेल्समैनों से टॉयलेट के बारे में पूछता हुआ टॉयलेट की तरफ ले गया। यहां बदमाश ने सेल्समैन को हथियारों के बल पर कब्जे में कर लिया। बाकी बदमाशों ने केबिन में बैठे मैनेजर और अन्य कर्मचारियों को कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
मैनेजर की कनपटी पर तमंचा लगाकर सेफ और नगदी के बारे में के बारे में पूछा। चाभी होने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। सेफ खोलने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो हो पाए। इसके बाद बदमाशों ने यहां से मोबिल ऑयल, टू टी ऑयल समेत एक लाख की लूट की। कर्मचारी मागेश, सुरेश, सुभाष का मोबाइल भी लूट ले गए।
जाते समय फायरिंग भी की और धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद बदमाश 3.15 बजे उसी संख्या में नारंगपुर चाराहे स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां रजबपुर के ईंट का रढ़ा का नीटू,सरकड़ा कमाल का मनोज कुमार, असमोली के निबौला का चमन, हसनपुर कोतवाली के उधनपुर का सतवीर, सहसौली का कुलदीप सेल्समैन तैनात थे। दो सौ रुपये का तेल डलवाया। कार सवार एक युवक बाहर आया।
सेल्समैन नीटू से पूछा कि टॉयलेट किधर है। जैसे ही नीटू बदमाश को टॉयलेट दिखाने ले गया। पीछे से कार लेकर बाकी बदमाश भी टॉयलेट की तरफ पहुंच गए। झट से एक बदमाश ने नीटू को कब्जे में कर लिया। विरोध करने पर उसके सिर में तमंचा की बट मार दी। कार सवार बाकी बदमाशों ने केबिन में बैठे सेल्समैनों को बंधक बना लिया।
25 हजार रुपये की नगदी, मॉनीटर, सीपीयू, यूपीएस, मॉडम और नीटू के हाथ का पीतल का कड़ा लूट लिया। विरोध करने पर लात घूंसों और कुर्सियों से सेल्समैनों की पिटाई की। आफिस में जमकर तोड़फोड़ भी की। नगदी का बारे में पूछते रहे, लेकिन सेल्समैनों ने बताया कि कैश शाम को ही बैंक में चला जाता है।
वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाश फरार हो गए। सेल्समैनों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। सीओ सिटी शील कुमार भी पहुंचे और जानकारी की। रिलायंस पंप मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है। नारंगपुर पंप की ओर से तहरीर दी गई है।