{"_id":"5a11e3404f1c1b9e678bcac2","slug":"nukul-was-selected-in-state-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की टीम में नकुल का हुआ था चयन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदेश की टीम में नकुल का हुआ था चयन
ब्यूरो अमर उजाला/ जोया।
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
डिस्कस थ्रो खिलाड़ी के हत्यारोपी रचिन और उसका पिता विजेंद्र सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुल डिस्कस थ्रो का खिलाड़ी थी। कुछ दिन पहले ही उसने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता खेली थी और राज्य स्तरीय के लिए उसका चयन हुआ था, जबकि रचिन जूडो कराटे में गोल्ड मेडलिस्ट है और नेशनल स्तर पर भी अपने दांव-पेंच आजमा चुका है।
नवंबर, 2016 में उसने दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इधर, पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम को भेज दी थी। परिवार के लोग भी पीएम हाउस पहुंच गए थे। रात में पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। मृतक के दादा धर्म सिंह पुत्र राम सहाय निवासी गांव मढ़ी ने पोते की हत्या में गुड्डू उर्फ परमजीत व रचिन पुत्र विजेंद्र निवासीगण गांव दानपुर थाना डिडौली, अमन उर्फ गोलू निवासी गांव सरकड़ा कमाल थाना रजबपुर, दीपक उर्फ दीपू निवासी गांव अक्खा नंगला थाना नौगावां सादात, दीपांक निवासी गांव सरकड़ी अजीज, विजेंद्र निवासी गांव दानपुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिन भर मृतक के परिजन गमगीन अवस्था में पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे रहे। दादा की आंखों में गम साफ छलक रहा था। कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की धरपकड़ को दबिशें दी जा रही हैं।
हत्यारोपी ने गले में मारी थी 315 बोर की गोली
हत्यारोपियों ने डिस्कस थ्रो खिलाड़ी नकुल के गले में गोली मारी थी। 315 बोर की एक गोली ने ही उसको मौत की नींद सुला दिया। यह गोली उसके शरीर से पार नहीं हुई बल्कि पसलियों में जाकर फंस गई। दोपहर में जब पोस्टमार्टम शुरू हुआ तो गोली नजर नहीं आई। इस पर चिकित्सक ने उसका एक्सरे कराया। पूरी तस्वीर सामने आने के बाद गोली बाहर निकालकर सील की गई। इसके पश्चात ही पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
नारंगपुर चौराहे पर डिडौली कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। इसमें मुरादाबाद के थाना छजलैट के गांव मढ़ी निवासी नकुल पुत्र मित्रपाल की मौत हो गई थी। खून से लथपथ लाश हाईवे पर पड़ी थी। पुलिस ने उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार की दोपहर में पोस्टमार्टम शुरू किया, क्योंकि बॉडी के आर-पार गोली नहीं निकली। इसलिए डॉक्टर भी सोच में पड़ गए। तलाशने के बाद भी गोली की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। गले में जरूर छेद दिखा, किंतु गोली नजर नहीं आई। इस पर चिकित्सक ने लाश का एक्सरे कराने का निर्णय लिया और जिला संयुक्त चिकित्सालय शव भिजवा दिया। एक्सरे में गोली का पता चला। गर्दन में घुसने के बाद गोली नकुल की पसलियों में धंस गई थी।