फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   neighboure robbed with his friends

पड़ोसी ने गुर्गों संग मिलकर डाली थी डकैती

Mon, 05 Mar 2018 01:43 AM IST
ब्यूरो  अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो  अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Mon, 05 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
neighboure robbed with his friends
अमरोहा पुलिस कार्यालय में डकैती का खुलासा करते एसपी सुधीर कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
कस्बा उझारी में सब्जी कारोबारी के घर हुई तीस लाख की डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। डकैती की वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि पड़ोसी बदमाश ने गुर्गों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर नकदी और जेवर समेत लाखों का समान बरामद कर लिया है। जबकि गैंग के सरगना सहित पांच आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। 
विज्ञापन


25 फरवरी की रात सैदनगली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी के मोहल्ला बड़ वाली मस्जिद निवासी शमीम अहमद के घर नकाबपोश बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की थी। करीब नौ लाख की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर भाग गए थे। घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद एएसपी बृजेश सिंह और सीओ अजय कुमार के निर्देशन में वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई थीं। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सैदनगली एसओ वीरेश कुमार रविवार को गांव फिरोजबाद के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी बाइक सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी रात में घरों में घुसकर लूटपाट और डकैती की वारदात को अंजाम देते हैं। जबकि इस गिरोह का सरगना उझारी निवासी और सब्जी कारोबारी का पड़ोसी आस मोहम्मद है जो अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। वहीं, पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से लूटे गए समान के अलावा अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया है। डकैती का खुलासा सैदनगली एसओ वीरेश कुमार, उझारी चौकी प्रभारी वली मोहम्मद, उपनिरीक्षक सजंय कुमार चंचल, एसआई नरोत्तम सिंह, विपिन कुमार, सिपाही उदयवीर सिंह, रघुवीर सिंह, नितिन सचिन कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed