{"_id":"5abfee8e4f1c1bcf618b4cdf","slug":"murdered-due-to-refusing-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के विरोध पर की हत्या
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cyber Crime
विज्ञापन
सैदनगली पुलिस ने छह वर्षीय कक्षा दो की छात्रा शहरीन हत्याकांड का खुलासा किया है। छेड़खानी का विरोध करने पर कस्बे के ही युवक ने शहरीन की गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव तहेरे भाई के बाथरूम में छिपा दिया था। बाद में तहेरे भाई की मदद से शहरीन की लाश इमामबाड़े के पीछे ईंटों के ढेर पर फेंक कर भाग गए थे। पुलिस ने घटना को बेपर्दा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ऑफिस ने शहरीन हत्या कांड का खुलासा करते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि डेढ़ महीने पहले उझारी के कस्बा उझारी निवासी सलीम अल्वी की छह वर्षीय बेटी शहरीन का अपहरण कर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। लाश चौबीस घंटे बाद ईंटों के ढेर पर पड़ी मिली थी। शहरीन के पिता सलीम अल्वी ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद एएसपी ब्रजेश कुमार सिंह व हसनपुर सीओ अजय कुमार के निर्देशन में दो टीमें हत्या के खुलासे के लिए लगाई गई थीं।
एसपी के मुताबिक 18 फरवरी को बारात देखने घर से निकली शहरीन को कस्बे का ही इकराम बहला फुसलाकर कूदने वाला झूला झुलाने के बहाने तहेरे भाई जाहिद के घर ले गया। यहां उसने शहरीन के साथ छेड़खानी की। जिस पर शहरीन ने परिजनों और पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो इकराम भड़क गया और वहीं गला दबा कर हत्या कर दी। लाश को चचेरे जाहिद के मकान में बने बाथरूम में छिपा दिया।
विज्ञापन
मौका पाकर इकराम ने तहेरे भाई जाहिद के साथ मिलकर लाश को बाथरूम से उठा कर लक्कड़ शाह के इमामबाड़े में ईंटों के ढेर पर छिपा दिया था। हत्यारोपी उझारी के मोहल्ला कुरैशियान नौरंगाबाद निवासी इकराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसने कक्षा नौ तक की पढ़ाई की है। जबकि जाहिद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।