फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   man firing on police in amroha

कार सवार युवकों ने पुलिस पर झोंका फायर

Sun, 25 Feb 2018 02:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /गंगेश्वरी(अमरोहा)।
ब्यूरो अमर उजाला /गंगेश्वरी(अमरोहा)। Updated Sun, 25 Feb 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
man firing on police in amroha
demo pic
आदमपुर थानाक्षेत्र के भावली रोड पर शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर सफारी सवार युवकों ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने कार रोकनी चाहिए तो फायरिंग कर युवक भाग निकले। बाद में थाना पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों के पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। वहीं मुकदमा दर्ज कर युवकों जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रहरा चौकी की पुलिस शुक्रवार रात भावली रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस पुलिस को एक सफारी कार आती दिखी। पुलिस ने चालक को कार रोकने के लिए हाथ दिया। जिसपर कार में सवार युवक े पुलिस पर फायरिंग करते हुए आगे निकल गए। पुुलिस कर्मियों ने इसकी जानकारी थाने पर दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सफारी कार रोक ली। सफारी में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

युवकों की पहचान चमन पुत्र अली हसन निवासी मलकपुर थाना अनूप शहर जिला बुलंदशहर और शहाब्द्दीन उर्फ साबू पुत्र बाबू कुरैशी मोहल्ला कुरैशियान उझारी थाना सैदनगली के रूप में हुई। दोनों के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने युवकों पर 307 का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जबकि पेपर नहीं होने पर कार सीज कर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed