फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   honor killing in amroha two died body found

अमरोहा में ऑनर किलिंग, युवक-युवती के शव मिले

Thu, 14 Dec 2017 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बछरायूं (अमरोहा)।
अमर उजाला ब्यूरो/बछरायूं (अमरोहा)। Updated Thu, 14 Dec 2017 03:59 AM IST
विज्ञापन
honor killing in amroha two died body found
HONOR KILLING
यूपी के अमरोहा जिले के थाना क्षेत्र बछरायूं के गांव देहरी बुजुर्ग में बुधवार की सुबह गांव के ही युवक एंबुलेंस चालक सतीश के साथ ही पड़ोसी गांव लिसड़ी खुर्द की अनुसूचित जाति की युवती नीशू का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के पिता की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


घटनास्थल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर युवक का मोबाइल और कीटनाशक  मिलने की वजह से पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। ग्रामीणों ने दबी जुबान ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। 
विज्ञापन


गांव देहरी बुजुर्ग निवासी भोले सिंह बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने खेत पर गए तो उनको खेत में दो शव दिखाई दिए तो वह बदहवास होकर चिल्लाते हुए गांव आए। इस संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी। एक साथ दो लाश पड़ी होने की सूचना पर गांव वाले वहां पहुंचे तो वह हैरान रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा मामला पड़े -  आनर किलिंग केसः मौका-ए-वारदात का हाल देख कई सवालों में घिरी पुलिस

 

वहां युवक और युवती की लाश पड़ी हुई थी। गौर से देखा तो युवक गांव का ही सतीश (24) और जबकि युवती पास ही के गांव की रहने वाली अनुसूचित परिवार की डाली  है। अविवाहित युवती के नए बिछुए, मांग में सिंदूर और नाक में नई लौंग पहनने से मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। दोनों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। 



देखकर लग रहा था कि दोनों को जहरीला पदार्थ दिया गया था। पुलिस ने आसपास तलाशी ली तो लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक पेड़ के पास एक मोबाइल, चप्पल, सफेद पाउडर की पुड़िया व एक लेडीज पर्स पड़ा हुआ था। 

पुलिस ने मौके पर पड़ी सभी वस्तुएं अपने कब्जे में कर लीं। पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सतीश एक माह पहले तक 108 नंबर की एंबुलेंस पर चालक था और रात को लगभग 10 बजे एंबुलेंस पर जाने के लिए कहकर अपने घर से गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed