{"_id":"56ec57cd4f1c1b50248b56ba","slug":"homegaurd-ki-pitai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी धनौरा एसओ ने होमग़ार्ड को कमरे में बंद कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी धनौरा एसओ ने होमग़ार्ड को कमरे में बंद कर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Updated Sat, 19 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
पिटाई
विज्ञापन
मंडी धनौरा थाने की जीप चलाने वाले होमगार्ड बलवीर यादव को थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने शुक्रवार को किसी बात पर डांट दिया और कमरे में बंद करके पिटाई कर दी। होमगार्ड ने इसकी शिकायत पुलिस के अधिकारियों और होमगार्ड कमांडेंट से की है।
बाद में तमाम होमगार्ड पिटाई के विरोध में थाने के सामने बैठ गए। इस मामले में होमगार्ड कंपनी कमांडर भी पहुंचे और जानकारी ली। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ मोहन लाल को जांच सौंपी है। वहीं एसओ सतेंद्र कुमार का कहना है कि होमगार्ड बलवीर यादव अनधिकृत तौर पर थाने की जीप चलाता था और थाने में एक कमरा लेकर रह रहा था। नियम विरुद्ध होने के कारण उससे जीप चलाने से हटा दिया गया और कमरा खाली करा लिया गया।
इसीलिए होमगार्ड पिटाई करने का आरोप लगा रहा है। होमगार्ड ने एसओ के खिलाफ बछरायूं थाने में तहरीर दे दी है।
होमगार्ड ने एसओ पर पिटाई करने का आरोप लगाया है, इस मामले में सीओ से सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-डा. एस चनप्पा एसपी अमरोहा