फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deputy Ranger killed after being hit by roadways bus.

Gorakhpur News: रोडवेज बस की चपेट में आए डिप्टी रेंजर, मौत

Fri, 09 Oct 2026 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 09 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Deputy Ranger killed after being hit by roadways bus.
सहजनवां। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर गीडा सेक्टर 26 के पास चकिया मोड़ पर बृहस्पतिवार दोपहर रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार डिप्टी रेंजर चंद्रभूषण पासवान (42) की मौत हो गई। वह सहजनवा रेंज में बीट के प्रभारी थे। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के जोधपुर निवासी चंद्रभूषण पासवान रोज की तरह बृहस्पतिवार को क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। दोपहर करीब तीन बजे बाइक से सीहापार स्थित रेंज कार्यालय लौट रहे थे। चकिया मोड़ पर हाईवे पार करते समय लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंद्रभूषण माता-पिता के इकलौते बेटे थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो नाबालिग बेटियां हैं। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के कर्मचारियों में भी शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed