{"_id":"6ac80d3b9f04ac1dab0a9083","slug":"class-11-student-dies-after-coming-into-contact-with-live-wire-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1478815-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: करंट की चपेट में आने से 11वीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: करंट की चपेट में आने से 11वीं के छात्र की मौत
Fri, 09 Oct 2026 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम फर्राटा पंखे में करंट उतरने से 17 वर्षीय छात्र दिव्यांश की मौत हो गई। वह नगर पंचायत घघसरा स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
दिव्यांश पुत्र राजन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों के अनुसार स्कूल से घर लौटने के बाद उसने भोजन किया और अपने कमरे में पढ़ने चला गया। उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था।
काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। आवाज देने पर भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर दिव्यांश फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में मिला।
विज्ञापन
परिजन आनन-फानन में दिव्यांश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। सहजनवां थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।