फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ghapla

दफ्तर से रसीद बुक और रिकार्ड गायब

Sun, 01 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 01 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghapla
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
नगर पंचायत नौगावां सादात ने जिन ठेकेदारों के नाम से बुक संख्या 97 से रसीदें काटीं, वह बुक नगर पंचायत के रिकार्ड में ही दर्ज नहीं है, जबकि उससे संबंधित रिकार्ड भी गायब है। वहीं बुक संख्या 107 से वर्ष 2011 में काटी गई रसीदों की धनराशि पांच साल बाद पंचायत कोष में जमा करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन



शहर के मानवाधिकार कार्यकर्ता अनिल कुमार जग्गा ने नगर पंचायत नौगावां सादात से आरटीआई के माध्यम से कुछ बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। इस पर चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक, नगर पंचायत ने वर्ष 2010 में रसीद बुक संख्या 97 से रसीद संख्या 9613 और 9618 एक ठेकेदार के नाम काटी थी। इस बुक में करीब सौ रसीदें थीं। हैरत की बात तो ये है कि यह रसीद बुक संख्या, नगर पंचायत के रिकार्ड में ही दर्ज नहीं है।
विज्ञापन


जबकि इस बुक से ठेकेदारों से दो फीसदी धरोहर धनराशि वसूली गई थी। इस बुक के जरिए जितने भी निर्माण कार्य कराए गए, उनका रिकार्ड तक पंचायत कार्यालय से गायब है। कुल मिलाकर या तो फर्जी रसीद बुक से लाखों रुपये का गबन किया गया है या फिर गर्दन फंसती देख रिकार्ड ही गायब कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल यह जांच का मामला है। इसके अलावा अन्य बुक संख्या 107 से वर्ष 2011 में रसीदें काटकर धरोहर धनराशि वसूली गई थी। 28 मार्च को डाली गई आरटीआई की भनक लगते ही इन रसीदों से संबंधित धनराशि आनन फानन में पांच वर्ष बाद 13 अप्रैल को पंचायत कोष में जमा की गई, जबकि धनराशि 24 घंटे में सरकारी कोष में जमा हो जानी चाहिए थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed