{"_id":"57290a374f1c1bcd795ccee9","slug":"death-of-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में तरबूज व्यापारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में तरबूज व्यापारी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 04 May 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईवे पर चौधरपुर गांव के नजदीक तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बाइक सवार तरबूज व्यापारी को रौंद दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी निवासी जुल्फेकार (50) पुत्र इस्लाक पेशे से तरबूज व्यापारी था। मंगलवार की सुबह वह बाइक पर सवार होकर गांव के ही मुजाहिद पुत्र कल्लू को साथ लेकर तरबूज खरीदने के लिए रामपुर गया था। दस बजे दोनों ने रामपुर से वापसी की। बाइक जुल्फेकार चला रहा था करीब साढ़े 11 बजे वह हाईवे पर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चौधरपुर के नजदीक ही पहुंचा था कि तभी पीछे से तेज गति में आ रही डग्गामार बस ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में जुल्फेकार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि मुजाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बस मुरादाबाद से सवारी लेकर दिल्ली जा रही थी।
पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर गांव पतेई खालसा निवासी उसमान पुत्र इरफान किसी काम से बाइक पर सवार होकर गांव चौधरपुर गया था। सुबह करीब दस बजे वह वापस घर आ रहा था। सीएल गुप्ता फर्म के सामने हाईवे पर बने अवैध कट के जरिए वह हाईवे के दूसरी तरफ जाने का प्रयास कर रहा था। तभी मुरादाबाद दिशा से आ रही रोडवेज बस ने उसे बचा दिया, लेकिन रोडवेज के पीछे आ रहा ट्रक ने उसे रौंद दिया। ट्रक चालक ने जब ब्रेक लगाने का प्रयास किया, तो ट्रक सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर हाईटेंशन लाइन के तार भी टूट गए। उसमान को जोया सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।मेरठ से सवारी भरकर रामपुर जा रहा थ्रीव्हीलर हाईवे पर डिडौली क्षेत्र स्थित संभल चौराहे पर मंगलवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सुमेरी सिंह निवासी गांव मनकरा थाना मूंढा पांडेय मुरादाबाद, राजीव , उसकी पत्नी सीमा मऊनगर थाना शाहबाद जिला रामपुर घायल हो गए। घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया गया है।