फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chhatra ko berahmi se peeta

कक्षा एक के छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा

Wed, 05 Oct 2016 02:00 AM IST
अखिलेश शर्मा/अमर उजाला, अमरोहा
अखिलेश शर्मा/अमर उजाला, अमरोहा Updated Wed, 05 Oct 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर थाना इलाके में कक्षा एक के छात्र को स्कूल में गणित की फेयर कॉपी  ना ले जाना मंहगा पड़ गया। आरोप है कि छात्र को बेरहमी से पीटा गया। जिससे  छात्र बेहोश हो गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन



गांव  हैदलपुर निवासी संजय शर्मा का बेटा अनुभव रहरा के ही एक इंटर कालेज  में कक्षा एक में पढ़ता है। आरोप है कि मंगलवार को अनुभव गणित की फेयर कॉपी  स्कूल में नहीं ले गया था। इसी बात पर शिक्षक ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि छात्रा को इतनी बुरी तहर से पीटा गया कि वह शिक्षक की पिटाई से बेहोश हो गया।
विज्ञापन


छुट्टी के बाद करीब तीन बजे जब छात्र घर पहुंचा और पूरी बात परिजनों को बताई तो परिजन  आग बबूला हो गए। मंगलवार देर शाम परिजन पीड़ित छात्र को लेकर रहरा चौकी  पहुंच गए और शिक्षक पर कार्रवाई को तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित छात्र के पिता संजय शर्मा ने बताया कि दोपहर तीन बजे बेटा स्कूल से घर लौटा था, स्कूल में शिक्षक द्वारा बेरहमी से पीटे जाने की बात बताने पर उसकी कमर देखी तो उस पर पिटाई के            निशान पड़े हुए थे। इसके बाद              बेटे को लेकर रहरा चौकी आए,  तो पुलिस वालों ने तहरीर खिलवाने के लिए वापस भेज दिया। दो            घंटे बाद तहरीर लेकर पहुंते तो शाम हो गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed