{"_id":"57f555754f1c1baf2726fdb7","slug":"chetan-chauhan-says-about-cricket-and-sergical-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई का कोर्ट से टकराव क्रिकेट के हित में नहीं: चेतन चौहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीसीसीआई का कोर्ट से टकराव क्रिकेट के हित में नहीं: चेतन चौहान
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा (ब्यूरो)। बीसीसीआई का कोर्ट से टकराव क्रिकेट के हित में नहीं है। उसे टकराव का रास्ता छोड़कर लोढ़ा समिति की सिफारिशों को मान लेना चाहिए। क्योंकि, इस टकराव से क्रिकेट का नुकसान होगा। यह बातें पूर्व सांसद और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने कही। वे एक निजी अस्पताल की नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन करने के दौरान प्रेस से रूबरू थे।
प्रेसवार्ता में निफ्ट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड टेकभनोलॉजी)चेयरमैन ने क्रिकेट से राजनीति तक पर बेबाक राय रखी। सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद की टिप्पणी से आहत दिखे। बोले कि, 1965, 1971 और कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को मिली करारी हार को वे भूल नहीं पाए हैं। इसीलिए अनर्गल बातें कर रहे हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों की आलोचना की। कहा कि, ऐसे लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।
इन्हें देश की जनता जवाब देगी। उन्होंने सेना की कार्रवाई का समर्थन किया। कहा कि, अब भारत की ओर आंख उठाने वालों को इसी तरह का जवाब दिया जाएगा। वहीं, जस्टिस लोढ़ा समिति और बीसीसीआई के बीच चल रहे विवाद पर चिंता जाहिर की। कहा कि बीसीसीआई को टकराव का रास्ता छोड़कर क्रिकेट के हित में काम करना चाहिए। उन्होंने बीसीसीआई को अनुभव के आधार पर चयनकर्ताओं का चयन करना चाहिए।
विज्ञापन
निफ्ट के चेयरमैन चेतन चौहान ने बताया कि अब निफ्ट में हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट्स व आर्टिफिशियल ज्वैलरी को भी शामिल किया गया है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी, परम सिंह, डा. बीएस जिंदल, हरपाल सिंह, विजयपाल सैनी आदि थे।