{"_id":"5b4515604f1c1bad288b5ce7","slug":"cheating-team-has-uncovered-in-amroha-one-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में ठग गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमरोहा में ठग गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा।
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस दफ्तर में ठग गिरोह का खुलासा करते एसपी सुधीर कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर पुलिस ने एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहा का भंडाफोड़ किया है। गैंग अमरोहा, संभल, रामपुर और मुरादाबाद के पंद्रह लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी कर चुका है। सरगना दिल्ली में बैठा है। पुलिस ने पश्चिमी बंगाल के एक सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मंगलवार को पुलिस कार्यालय में ठग गिरोह का खुलासा करते एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों आदमपुर के बासका मंदारीपुर निवासी सुलेख चंद ने कोतवाली में अलीमुल इस्लाम निवासी गांव शाहपुर कलां थाना हसनपुर (मूल पता गांव कोट बार थाना भगवानपुर जिला मिदनापुर पश्चिमी बंगाल) और उसके साथी अशरफ निवासी बासका मदारीपुर के खिलाफ तहरीर देकर बताया था कि उन्होंने एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख रुपये ठग लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।
पुलिस की जांच पड़ताल में धोखाधड़ी करने के साक्ष्य मिले। जांच में ये बात भी सामने आई कि ठगी करने वाला एक गैंग है, जो नौकरी का झांसा देकर अमरोहा, संभल, मुरादाबाद और रामपुर के 15 लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी कर चुका है। इसके बाद पुलिस ने पश्चिमी बंगाल निवासी अलीमुल इसलाम को गिरफ्तार कर लिया। जो बेहद शातिर किस्म का ठग है। यह पहले भी अमरोहा व अन्य जनपदों और प्रांतों में भी ठगी कर चुका है। गैंग का सरगना दिल्ली का रहने वाला है। जिसका नेटवर्क यूपी के अलावा हरियाणा और उत्तराखंड में भी फैला है। सरगना की तलाश की जा रही है।