{"_id":"5babea98867a557eb715cefd","slug":"bsc-students-died-in-road-accident-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में दौड़ लगा रहे बीएससी छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमरोहा में दौड़ लगा रहे बीएससी छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा।
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
छात्र की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी की तैयारी को लेकर सड़क पर दौड़ लगा रहे बीएससी के छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नूरपुर-मुरादाबाद रोड पर हुआ। ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के नूरपुर-मुरादाबाद रोड स्थित देहरी खुर्रम गांव निवासी किसान विक्रम सिंह का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा पिंटू (18) नगर के एक डिग्री कालेज में बीएससी का छात्र है। जबकि दो भाई किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिजनों के मुताबिक पिंटू आर्मी के तैयारी कर रहा था। रोज की तरह बुधवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे सड़क पर दौड़ लगाने के लिए निकला था। इस दौरान वह रोड किनारे बैठकर जूते-मोजे पहन रहा था, तभी नूरपुर की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया।
जबकि चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों भी घटनास्थल पर पहुंच गए। चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर सुखवीर सिंह, सीओ क्राइम ब्रांच और इंस्पेक्टर वीरेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हंगामा कर रहे परिजनों को समझाकर शांत किया। एसडीएम ने परिजनों को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की आश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया है।