फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bhrastachar

कैबिनेट मंत्री को गुमराह कर सड़क का कराया लोकार्पण

Sun, 10 Apr 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Sun, 10 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
bhrastachar
भ्रष्टाचार
तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं व दावा किताबी है। मरहूम शायर अदम गोंडवी की ये पंक्तियां अमरोहा जनपद के विकास कार्यों पर सटीक बैठती हैं। जनपद के पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का एक हैरतंगेज कारनामा सामने आया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने स्याना (बुलंदशहर) से हसनपुर के बीच गंगा नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड को कागजों में शत-प्रतिशत पूरा दिखाकर लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव से 28 मार्च को लोकार्पण भी करा लिया गया। जबकि, मौके पर एक किलोमीटर भी सड़क नहीं बनी है।
विज्ञापन



खाद्य एवं रसद मंत्री कमाल अख्तर के क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की ओर से स्याना (बुलंदशहर) के हसनपुर क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में 50 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर पुल का निर्माण कराया गया था। कागजों पर इसकी एप्रोच रोड का भी शत-प्रतिशत निर्माण करा दिया गया। जबकि, मौके पर एक किलोमीटर भी सड़क नहीं बनाई गई है। इस रोड को गंगा पुल से हरी बाबा बांध तक शत-प्रतिशत बना होना दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 10 किलोमीटर के इस एप्रोच रोड पर विभागीय अधिकारी वाहनों के दौड़ने का भी दावा कर रहे हैं।  जबकि, अमर उजाला टीम की पड़ताल में लोक निर्माण विभाग के अफसरों का झूठ खुल गया है। इतना ही नहीं इस दौरान लोक निर्माण विभाग का एक हैरतंगेज कारनामा सामने आया है। विभागीय अधिकारी वाहवाही लूटने के लिए सूबे के कद्दावर कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव को गुमराह करने से भी बाज नहीं आए।


उन्होंने एप्रोच रोड का निर्माण कागजों पर शत-प्रतिशत पूरा होना दिखाकर 28 मार्च 2016 को अमरोहा आए कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव से इसका लोकार्पण भी करा लिया। शायद कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव को यह पता नहीं होगा कि बिना बनी हुई सड़क का उनसे उद्घाटन कराया जा रहा है।


कैबिनेट मंत्री ने जिन सड़कों का लोकार्पण किया है उनमे यदि कोई नहीं बनी है तो उसकी जाँच कराई जाएगी।-वेद प्रकाश, जिलाधिकारी अमरोहा


सड़क का कुछ हिस्सा बनना बाकी रह गया है, इसे पूरा कराया जा रहा है। इस मामले में एमजे कंस्ट्रक्शन कंपनी को काम दिया गया था जो मनमानी कर रही है।
-जुनैद अहमद, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed