फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गोकशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, दो संदिग्ध हिरासत में

गोकशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, दो संदिग्ध हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
गोकशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, दो संदिग्ध हिरासत में
नौगांवा सादात। गोकशी की सूचना पर नौगांवा सादात पुलिस ने सिरसा के जंगल में छापा मार कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को उनके कब्जे से कुछ नहीं मिला। हालांकि दोनों ही व्यक्ति पशु कटान के नाम से बदनाम हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। नौगांवा सादात इंस्पेक्टर अजय कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गांव सिरसा के जंगल में दो व्यक्ति गोवंशीय पशुओं का मांस बेचने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए ठिकाने पर छापा मारा और दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों संदिग्धों की तलाशी ली। लेकिन कुछ बरामद नहीं हुुआ। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए व्यक्ति गोकशी और भैंस कटान को लेकर बदनाम हैं। पहले भी इन दोनों पर गोकशी के आरोप लगते रहे हैं। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed