{"_id":"5bf851e1bdec22418b5fd9e5","slug":"91543000545-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्लोपुर मेले में जातीय संघर्ष, दर्जनभर घायल, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जल्लोपुर मेले में जातीय संघर्ष, दर्जनभर घायल, हंगामा
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। आदमपुर थाना क्षेत्र में जल्लोपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगाए जाने वाले मेले में मामूली बात पर जातीय संघर्ष हो गया। मारपीट में दर्जनभर लोग घायल हो गए। पहले तो मेले में मारपीट हुई। इसके बाद गांव बरतौरा में लाठी डंडे चले।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक युवक को सीएचसी रहरा में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले में रिपोर्ट लिखने की तैयारी कर रही है।
बताते हैं कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बरतौरा निवासी विनोद जल्लोपुर घाट पर लगने वाले वाले मेले में मीना बाजार में दुकान लगाने गया था। यहां पर गांव तरौली के कुछ युवकों से मामूली बात पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दुकानदार विनोद के सिर में गहरी चोट लग गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही गांव बरतौरा के करीब दो दर्जन से अधिक लोग एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसकी वजह से मेले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जल्लोपुर चौकी से पुलिस पहुंच गई।
यहां पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत करा दिया। घायल दुकानदार विनोद को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में भर्ती कराया गया। घटना से गुस्साए गांव बरतौरा के लोग गांव में ही एकत्र हो गए। जल्लोपुर मेले से तरौली को जाने का रास्ता बरतौरा से होकर ही गुजरता है।
बताते हैं कि तरौली को जाने वाले वाहनों को रूकवाकर आरोपी युवकों के साथ मारपीट की गई। इसकी जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष आरपी शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। मारपीट में दोनों पक्षों के दर्जनभर लोग घायल हो गए। सूचना मिलते एसडीएम उदभव त्रिपाठी व सीओ अजय कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की।
-------------------------
जल्लोपुर के मेले में अलग-अलग गांवों के दो पक्षों में मामूली बात पर मारपीट हो गई। इसके बाद गांव बरतौरा में उसी बात को लेकर मारपीट हुई। मारपीट में एक युवक को गंभीर चोट आई है। जिसे सीएचसी रहरा में भर्ती कराया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। - आरपी शर्मा, थानाध्यक्ष आदमपुर।