{"_id":"5c2928f9bdec2256c50f45ad","slug":"81546201337-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों संदिग्ध आतंकियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारों संदिग्ध आतंकियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। एनआईए और एटीएस की संयुक्त छापामारी में हत्थे चढ़े आईएस के नए मॉड्यूल सरगना मुफ्ती सुहैल सहित चारों संदिग्ध आतंकियों का पुलिस आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। अभी तक की जांच में खुलासा हुआ है कि ऑटो चालक इरशाद बछरायूं थाने से गोकशी के मुकदमे में जेल जा चुका है। हालांकि मुल्लाना निवासी सुहैल और सैदपुर इम्मा निवासी रईस और सईद का अभी तक कोई आपराधिक रिकार्ड सामने नहीं आया है। पुलिस जांच में जुटी है।
बुधवार को एनआईए और यूपी एटीएस ने संयुक्त रूप से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 17 ठिकानों पर छापामारी कर आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का सरगना मुफ्ती सुहैल सहित दस संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। एनआईए और एटीएस की टीम ने चार ठिकानों रेड डालकर दस घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया था। टीम ने अकेले अमरोहा से मोहल्ला मुल्लाना निवासी मुफ्ती सुहैल, मोहल्ला पचदरा निवासी इरशाद और सैदपुर इम्मा निवासी दो सगे भाई वेल्डर सईद और रईस को पकड़ा था। इनके कब्जे से अवैध तमंचे, पिस्टल, बम, लैपटॉप, मोबाइल, आईएसआईएस के झंडे और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। एनआईए ने मुफ्ती सुहैल को आईएसआईएस के नए मॉड्यूल का सरगना होने का दावा किया था। फिलहाल एनआईए बारह दिन की रिमांड पर लेकर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। जबकि संदिग्धों के करीबी एनआईए और एटीएस की रडार पर हैं। ऐसे में जनपद पुलिस ने भी सुहैल सहित सभी संदिग्धों का आपराधिक रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। एसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि करीब दो साल पहले संदिग्ध ऑटो चालक इरशाद गोकशी के मामले में बछरायूं थाने से जेल जा चुका है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। अन्य संदिग्धों की जांच भी कराई जा रही है।