फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   आधी रात वेल्डिंग कारखाने और दुकान पर पहुंची एनआईए

आधी रात वेल्डिंग कारखाने और दुकान पर पहुंची एनआईए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
आधी रात वेल्डिंग कारखाने और दुकान पर पहुंची एनआईए
अमरोहा। दिल्ली से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद फैज को लेकर अमरोहा में छापे मारने के बाद गुरुवार आधी रात एनआईए की टीम सैदपुर इम्मा गांव पहुंची। यहां गांव के बाहरी छोर स्थित संदिग्ध आतंकी सईद और रईस की दुकान पर रुकी। यहां पर मोहम्मद फैज की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई। फैज से कुछ पूछताछ की और फिर टीम वहां से लौट गई। इससे पहले टीम ने नगर के मोहल्ला इस्लामनगर स्थित रईस के वेल्डिंग के कारखाने पर पहुंची थी।
विज्ञापन

बीस अप्रैल को नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव बांसखेड़ी निवासी मौलाना गुफरान की गिरफ्तारी के बाद नौ दिन के भीतर एनआईए ने गुरुवार को दूसरी बार अमरोहा में छापे मारे। टीम दिल्ली से गिरफ्तार संदिग्ध मोहम्मद आतंकी फैज को लेकर नगर के मोहल्ला मुल्लाना के मदरसे में पहुंची थी। यहां मदरसे के पदाधिकारियों और कुछ छात्रों से पूछताछ की। इसके बाद एनआईए ने आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का सरगना मुफ्ती सुहैल के घर और ससुराल मोहल्ला मुरादाबादी गेट दरबारे कलां में छापा मारा।
विज्ञापन

एनआईए अधिकारियों ने तीनों स्थानों पर संदिग्ध आतंकी मोहम्मद फैज की वीडियो और फोटोग्राफी की। साथ ही उससे पूछताछ भी की गई। इसके बाद टीम फैज को लेकर कोतवाली पहुंच गई। जहां फैज से पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक रात करीब 12 बजे एनआईए मोहम्मद फैज को लेकर नगर के मोहल्ला इस्लामनगर स्थित संदिग्ध आतंकी सईद व रईस के वेल्डिंग के कारखाने पर पहुंची और छानबीन की। इसके बाद सैदपुर इम्मा पहुंची और यहां भी सईद-रईस की वेल्डिंग की दुकान को चेक किया। संदिग्ध आतंकी मोहम्मद फैज की फोटो और वीडियोग्राफी की और दिल्ली लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed